मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की माँग पूरी की

प्रकाश नायक( विधायक रायगढ़)



शहर विकास के लिए शासन से मिले 10 करोड़ रुपये
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक की मांगें पूरी की हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायगढ़ आगमन के दौरान शहर विकास की माँग विधायक श्री नायक द्वारा जो माँगे रखी थीं ।रायगढ़ शहर के वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं।इतनी राशि से शहर के सभी वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्य होंगे।
रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई हैं।शहर विकास के लिए रायगढ़ विधायक ने छत्तीसगढ़ शासन से अनुशंसा की थी।
रायगढ़ के विधायक बनने के बाद प्रकाश नायक द्वारा शहर विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।शहर में सड़क,नाली सहित सभी छोटे-बड़े कार्यों को लेकर रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक का प्रयास निरंतर जारी है जिसके परिणाम स्वरूप आज इन विभिन्न कार्यों को मूर्तरूप लेते हुए देखा जा सकता हैं।इस कोरोना काल में भी सड़क व नाली सहित अन्य कार्य शहर में तेजी से हो रहें हैं।लगभग साल भर पहले ही विधायक के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा करोड़ो रूपये की स्वीकृति शहर विकास के लिए दी गई थी।रायगढ़ नगर निगम को राशि मिलने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में कार्य हुए।वर्तमान में भी शहर के विभिन्न सड़कों का मरम्मत कार्य जारी है और वे सड़कें चकाचक नजर आ रहीं हैं।इसे लेकर शहरवासियों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा सकती है।इसका श्रेय रायगढ़ के युवा विधायक को जाता हैं।इसी कड़ी में उनके निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं।रायगढ़ के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड़ नाली निर्माण, सामुदायिक भवन इत्यादि कार्यों के लिए अधोसरंचना मद अंतर्गत 127 कार्यों में यह राशि खर्च होगी।इसके साथ ही शहर विकास में तेजी आयेगी।
रायगढ़ के विकास के लिए शासन द्वारा इतनी बड़ी राशि की सौगात देने के लिए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।