बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।

सारंगढ़ : पश्चिम बंगाल में टी एम सी कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से हिंसा आगजनी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है यह लोकतंत्र की हत्या है।भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले शर्मनाक है, बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी दीनानाथ खुंटे ने अपने घर के सामने धरना दिया। उन्होंने बंगाल हिंसा के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि बंगाल में देशभक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार आम बात थी लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा बदले की भावना से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याएं, घरों में आगजनी, महिलाओं के साथ दुराचार, दुकानों में चोरी ओर लूट का तांडव मचाया जा रहा है। इससे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए हमारी मांग है कि टीएमसी की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, भाजपा कार्यालयों पर हमले एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा फैलाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध जताया।