मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50जोडों ने लिये फेरे,विधायक उत्तरी ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम स्थल में विधायक उत्तरी

सारंगढ़ : कोरोना संक्रमण काल के लंबे समय बाद अंचल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आयोजित हुई। इसमें 50 जोड़े मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए। जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने विधायक समेत सैकड़ों हाथ उठे। उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को महिला बाल विकास विभाग की ओर से सामग्री व नकद प्रदान किया गया।परंपरानुसार आयोजित कन्या विवाह को लेकर स्वजन व लोगों में काफी उत्साह था।महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सारंगढ़ के मंगलभवन में 50 जोड़े वर-वधुओं का सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू विवाह परंपरानुसार विवाह के सभी रस्मे निभाई गई। 50 दूल्हों का स्वागत पश्चात बाजे-गाजे में नाचते-गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस विवाह को लेकर वर-वधू के स्वजन व ग्रामीणों में काफी उत्साह था।मंत्रोच्चार के साथ वर-वधू एक-दूजे के होने के बाद सारंगढ़ विधायक श्री मति उत्तरी गनपत जांगडे,व अन्य जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोगों ने आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने कहा कि शासन द्वारा यह योजना शादी में फिजूलखर्ची रोकने तथा दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से लाई गई है। आज के दौर में शादी जैसे उत्सव काफी खर्चीले हो गए है, ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह आयोजन किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है।समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो विवाह का खर्च उठाने के लिए सक्षम नहीं हैं, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। जिला अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार ने भी इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए वर्तमान परिवेश में इसकी सार्थकता पर प्रकाश डाला। वही सारंगढ़ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्णा कुमार साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत आज कुल 50जोड़ो नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश लिया, जिसमे कोसीर परियोना के 25जोड़ें और सारंगढ़ परियोना के 25 जोड़े शामिल रहें, । वही विधायक उत्तरी गनपत जांगडे ने नव विवाहितों को साडी वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला पंचायत सदस्य, श्री मति अनिका बिनोद भारद्वाज,श्री मति बैजंती नंदू लहरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति सोनी अजय बंजारे,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे, जनपद सदस्य चन्द्रकुमार नेताम, दुर्गेश अजय,रोहित महिलाने,पार्षद किरण नंदू मल्होत्रा,सरिता शंकर चंद्रा,शुभम बाजपेयी,सरिता गोपाल,मयुरेश केशरवानी,कमला किशोर निराला,वरिष्ट कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी, बिनोद भारद्वाज, ,सुनीता विष्णु चंद्रा,अजय बंजारे समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल,सहीत महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें